
राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान में राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान, हापुड़ में विद्यार्थियों में भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर भारत की “विविधता में एकता” की सुंदर झलक प्रस्तुत की प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में खुशी और ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा।इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















