👁 0 views Views
सांड ने मारी बाइक सवार को टक्कर, हुआ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर : गांव दौताई का रहने वाला कमल शनिवार को किसी कार्य से गढ़ खादर क्षेत्र में गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान नक्का कुआं रोड पर एक पशु ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कमल घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है, कमल के पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने खुले में घूम रहे गोवंशियों से निजात दिलाने की मांग की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























