
ईंट-भट्ठा मालिक पर रुपए हड़पने का आरोप, पैसे लेकर नहीं दी ईंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ईंट सप्लाई के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है गांव कनिया कल्याणपुर निवासी व्यक्ति ने ईंट-भट्ठा मालिक पर 2.10 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित सत्यवीर ने बताया कि वह 2024 में अपने मकान का निर्माण कर रहा था। तभी ईंट खरीदने के लिए गोहरा आलमगीरपुर के एक ईंट भट्ठा मालिक से संपर्क किया। दोनों के बीच करीब ढाई लाख रुपए में ईंट सप्लाई का सौदा तय हुआ। सत्यवीर का कहना है कि उसने पूरी रकम का भुगतान कर दिया था जिसकी रसीदें भी उसके पास मौजूद हैं। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपी ने ना तो ईंट की सप्लाई की और न ही रुपए वापस किए। बार-बार रुपए मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करता रहा। काफी दबाव डालने के बाद 1 फरवरी 2025 को आरोपी ने एक परिचित के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर केवल ₹40,000 लौटाए। शेष 2.110 लाख एक सप्ताह में वापस करने का आश्वासन दिया गया लेकिन अभी तक रकम नहीं लौटाई। ऐसे में उसने थाने में शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सोपा जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























