
शहीद जवान के घर पहुंचे हापुड के दोनों शीर्ष अफसर,परिवारजन को दी सांत्वना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जम्मू कश्मीर के डोडा हादसे में शहीद सेना के जवान रिंकल बालियान निवासी भटैल थाना हाफिजपुर जनपद हापुड के घर पहुॅचकर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शहीद जवान के परिवारजनो से मिलकर उन्हे सांत्वना दी।बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा था।इस हादसे में सेना के दस जवान शहीद हो गये,जिसमें थाना हाफिजपुर के गांव भटैल का रिंकिल वालियान भी शामिल था।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























