
लायंस क्लब प्लेटिनम द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब प्लेटिनम द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को प्रातः किया गया है। लायंस क्लब प्लेटटिनम हापुड़ के काफी सदस्यों ने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के VDG द्वितीय अरुण अग्रवाल नवनीत अग्रवाल काली वाले मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अरुण जिंदल ने बताया कि संस्कार केंद्र द्वारा ग्राम गोयना में बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य काफी समय किया जा रहा है। समाज के दानवीर लोगों द्वारा निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में लायंस क्लब प्लेटटिनम हापुड़ द्वारा पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें करीब 180 बच्चों को नि:शुल्क किताब कॉपी एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक गर्ग एडवोकेट हर्षित अग्रवाल आशीष मित्तल पीयूष अग्रवाल मोहित जैन भारती मित्तल वैभव गुप्ता विकास जैन राजीव अग्रवाल सचिन जिंदल कपिल बंसल मनोज अग्रवाल अतुल बंसल आदि का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। सभी सम्मानित सदस्यों को परिवार एवं बच्चों सहित इस कार्यक्रम में सहभाग की तथा क्लब की इस पहल को और भी सफल एवं प्रेरणादायक बनाया। साथ ही सभी को एक सकारात्मक अनुभव भी प्राप्त हुआ।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























