हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय और पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पुलिस ने सामान, डस्टबिन आदि की चैकिंग की साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सामान भी चैक किया।
बता दें कि हापुड़ सहित प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हापुड़ के साथ लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, अलीगढ़, टूंडला स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके चलते हापुड़ में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस संबंध में एक पत्र डाक माध्यम से हापुड़ स्टेशन मास्टर को प्राप्त हुआ है। हापुड एसपी दीपक भूकर ने लेटर की जांच बैठा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार हापुड़ जंक्शन को बम से उड़ाने की धमका दी जा चुकी है।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854





























