
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर स्याना नहर में रविवार को एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृत्यु के हाथ पर गुड्डू शर्मा लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब क्षेत्रवासियों की नजर सिंभावली क्षेत्र के बक्सर स्याना नहर में तैर रही लाश पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























