
उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ होंगे सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के आठ बीएलओ ऑफीसरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। ग्राम पंचायत सालेपुर कोटला के जूनियर स्कूल के अध्यापक और बीएलओ सुरेंद्र सिंह नेपुरा को प्रथम श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹10,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। सुरेंद्र सिंह नेपुरा ने मतदाता एंट्री कार्य में निष्ठा, परिश्रम का शानदार उदाहरण पेश किया। दूसरे स्थान पर अमरपाल सिंह ककराना, तीसरे स्थान पर संदीप कुमार को सम्मानित किया जाएगा। अन्य बीएलओ को प्रेरित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






























