
उपेड़ा में विकसित अवैध कॉलोनी में कालेधन का निवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ का कोई मार्ग व स्थान ऐसा नहीं बचा है जहां अवैध कालोनी तथा अवैध निर्माण का धंधा पनप रहा हो। अब एक ताजा मामला गांव उपेड़ा क्षेत्र का सामने आया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव उपेड़ा स्थित है और इसी मार्ग पर उदय ढाबा स्थित है। इसी ढाबे के पास सड़क मार्ग के निकट ही कई हजार वर्ग मीटर में एक अवैध कालोनी काटी जा रही है। धंधेबाजों ने किसान को गुमराह करके खेती की भूमिका को कोड़ियों के भाव खरीद लिया है और अब प्लाटिंग करके आवासीय वह व्यावसायिक रूप में बेच रहे हैं। एक दो खरीदारों ने तो ऊंची ऊंची बाउंड्री करके चोरी छिपे मिट्टी का भराव शुरू कर दिया है और यह भराव करीब 6-7 फुट तक हो रहा है। सबसे बड़ी खास बात यह है की भूमि का लैंड यूज परिवर्तित नहीं कराया गया है और बिचोलिए यह कहकर प्लॉट बेच रहे हैं कि इधर प्राधिकरण का बुलडोजर नहीं आएगा सेटिंग हो चुकी है। प्लाटिंग स्थल पर यदि गौर करें तो यह स्पष्ट दिखाई देता है कि स्थान-स्थान पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं जो अवैध निर्माण की ओर संकेत करता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अवैध कॉलोनी के धंधे में काले धन का निवेश हो रहा है।
अवैध कॉलोनी के प्लॉट बिकवाने में जुटे बिचोलिए दलाली लेकर उड़न छू हो जाते हैं और किसान के लिए आयकर विभाग का झंझट छोड़ जाते हैं जिस बाद में किसान को भुगतना पड़ता है। नियम के मुताबिक 30 लाख रुपए से अधिक मूल्य की रजिस्ट्री का विवरण रजिस्ट्री दफ्तर को आयकर उपलब्ध कराना होता है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























