
सर्विस लेन के निर्माण की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र होकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के पास पहुंचे और एक ज्ञापन सौंप कर सर्विस लेन के निर्माण की मांग की। राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर किलोमीटर 30. 1 से किलोमीटर 30.9 पॉइंट पर ग्राम धनोरा के पास 2019 से लेकर आज तक सर्विस के कार्य की मांग की और कहा कि संगठन कई बाद धरना प्रदर्शन कर चुका है लेकिन अभी तक सर्विस लेन का कार्य नहीं हो पाया है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। असुविधा के कारण कई गांव के ग्रामीण प्रभावित हैं। उन्होंने मांग की कि शीघ्र सर्विस लेन का कार्य हो जिससे होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। इस दौरान ज्ञानेश्वर त्यागी, धर्मवीर त्यागी, हरीश, मुकेश, जितेंद्र, ललित, प्रदीप, पवन आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























