
भाकियू अवध ने जमाल को जिला मंत्री नियुक्त किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने जमाल जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम द्वारा की गई। अब्दुल कय्यूम ने इस अवसर पर कहा कि जमाल जिला महामंत्री संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए काम करेंगे। इस कदम का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।
इस नियुक्ति कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब, जिला अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष शेर दिन जिला सचिव तस्लीम, शहदाब, जिला प्रभारी शाहरुख, एडवोकेट शहजाद अली कानूनी सलाहकार महबूब अफजल वार्ड अध्यक्ष वारिस धौलाना जिला प्रवक्ता नसीम अकील फैसल युवा आदि मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























