
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सड़क हादसे में मरे दो लोगो के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया रविवार को उन दो परिवारों में गये जिनके सदस्य को पिलखुवा में 26 दिसम्बर 204 को एक स्कार्पियो कार ने कुचल दिया था।बता दें कि 26 दिसम्बर की रात को पिलखुआ में एक स्कार्पियो कार ने पिलखुआ के सर्वोदय नगर के राहुल सैनी व जौनी सैनी को कुचल दिया था जिस कारण दोनो की मौत हो गई।भाजपा पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदया अन्य भाजपा नेताओ के साथ पीड़ित परिवारो मे गये और अपनी संवेदना व्यक्त की,साथ ही हर सम्भव मदद आश्वासन दिया।जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पिलखुवा नगर मण्डल अध्यक्ष अंशुल मित्तल, विश्वप्रकाश शर्मा, ललित मोदी आदि उपस्थित थे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























