👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोकसभा चुनाव के परिणाम धीरे-धीरे सामने आने शुरू हो गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कंवर सिंह तोमर ने जीत हासिल की है। 5000 से अधिक मतों से कंवर सिंह तंवर विजयी हुए हैं। कंवर सिंह तंवर ने चार लाख 17 हजार 400 से अधिक मत प्राप्त किए हैं।
मंगलवार की सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कभी बीजेपी के कंवर सिंह तंवर तो कभी कांग्रेस के कुंवर दानिश अली ने बढ़त बनाई। शाम तक आते-आते तस्वीर स्पष्ट होने लगी। भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने कुंवर दानिश अली को हराकर जीत हासिल की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























