भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमा (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के गुरुवार को हापुड़ में आयोजित रोड शो के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सैलाब स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों तथा पटाखों से किया गया। हापुड़ जिला दफ्तर से लेकर बृजघाट तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर गुरुवार की सुबह भाजपा के जिला कार्यालय से विधायक हरेंद्र तेवतिया व विजयपाल आदि के साथ कार में सवार हुए और सैकड़ों कारों के काफिले के साथ बृजघाट की ओर रवाना हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने 65 कि.मी. लम्बे मार्ग में स्थापित डा.अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सिर झुका कर संकल्प लिया कि वह महापुरुषों के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलेगें। हापुड़ से बृजघाट तक भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
हापुड़ के जिलाध्यक्ष के स्वागत की तैयार जोरो पर
भाजपा नेता सन्नी तोमर व भाजपा युवा नेता मोहित बंसल द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन



























