भाजपाइयों ने चौधरी साहब की विरासत को बढ़ाने का संकल्प लिया










भाजपाइयों ने चौधरी साहब की विरासत को बढ़ाने का संकल्प लिया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का 122वां जन्म दिवस, उनकी जन्मस्थली जनपद हापुड़ के गांव नूरपुर में राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया गया। भाजपा व रालोद नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौधरी साहब द्वारा किसानों, मजदूरों व शोषितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया और कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर आदि ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिमा स्थल परिसर में आयोजित हवन में भाजपा नेताओं ने आहुतियां डाल कर किसान कल्याम की कामना की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए जो प्रयास किए है, वे अतुलनीय है। भाजपा का लक्ष्य किसानों को समद्ध बनाना है और चौधरी साहब की विरासत को आगे बढ़ाना है।

समारोह में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्ज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, भूतपूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर आदि उपस्थित थे।

हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!