
भाजपा महिला मोर्चा ने गुरु पूर्णिमा पर लिया गुरुओं का आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने स्वर्ग आश्रम रोड हनुमान मंदिर पर पांच गुरुओं का टीका चंदन अक्षत फूल माला अंग वस्त्र मिष्ठान फल व दक्षिणा देकर उनका स्वागत किया और प्रवचनों को सुनकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर पायल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक मनोरमा रघुवंशी, कार्यक्रम सहसंयोजक छवि दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष यशोदा शर्मा, सभासद मनीषा कस्तूरी आदि मौजूद रही। बहुत ही सुंदर भव्य कार्यक्रम हुआ जिन गुरुओं का स्वागत किया उनके नाम इस प्रकार है:
कथा व्यास आचार्य पंडित सचिन शास्त्री जी, आचार्य पंडित अर्जुन तिवारी जी, आचार्य पंडित रमित भारद्वाज जी, आचार्य पंडित नीरज शास्त्री जी व आचार्य पंडित इंद्र दास शास्त्री जी।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867























