👁 0 views Views
भाजपा नेत्री अलका निम ने आवास पर लगाया भाजपा का झंडा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस गुरुवार को हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम जनपद में प्रत्येक बूथ पर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर एक ही नारा लिखा एक बार फिर मोदी सरकार।
भाजपा नेत्री और नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी अलका निम ने गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने आवास पर भाजपा का ध्वज लगाया। साथ ही लिखा अब की बार मोदी सरकार।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749























