हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संभावित जनसभा को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपाइयों का कहना है कि सीएम योगी 17 अक्टूबर को हापुड़ आएंगे। इसके लिए शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे हैं जिसको लेकर आज एक बैठक का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा ने कमर कस ली है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शनिवार को आयोजित हुई इस बैठक में हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, नगर पालिका परिषद हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















