हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एसडीएम के पद पर तैनात प्रहलाद सिंह के खिलाफ कानपुर में जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिल्हौर में एसडीएम के पद पर रहे प्रहलाद सिंह तथा तहसीलदार राकेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट पर गैंगस्टरों के शास्त्रों का रिन्यूएबल हुआ था। दोनों ही अधिकारी रिनुअल करने में फंस गए हैं जिन्हें दोषी माना गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू हो गई है।
ज्ञात हो कि कानपुर के बिकरू के गैंगस्टर विकास दुबे और उसके करीबियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी शास्त्रों का रिनुअल करने में दोनों अफसरों की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। कानपुर डीएम में यह जांच सीडीओ को सौंपी है।

बताते चलें कि बिकरु कांड के बाद गठित हुई एसआईटी ने पाया था कि कई मुकदमे होने के बावजूद भी विकास और उसके गुर्गों का शस्त्र लाइसेंस रिन्यूअल होता रहा। इसके बाद दोनों अफसरों को दोषी माना गया है। बिल्हौर के तत्कालीन एसडीएम प्रहलाद सिंह फिलहाल हापुड़ में एसडीएम के पद पर तैनात हैं जबकि तत्कालीन तहसीलदार बिल्हौर राकेश कुमार गुप्ता राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर तैनात हैं। एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर अब शासन ने दोनों के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है। दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच कानपुर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी कानपुर सुधीर कुमार गुप्ता को दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























