👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शहरी इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:40 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घर के बाहर खड़ी बाइक दिखाई दी जिसके बाद उसने उसे चुराने का फैसला कर लिया. मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है.
लगभग दो मिनट के इस सीसीटीवी को यदि देखा जाए तो समझ में आया कि किस तरह संदिग्ध ने बाइक को अपना निशाना बनाया है. पहले जाकर वह बाइक के पास बैठ गया और मौका देख कर बाइक का लॉक खोल कर उसे ले गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.






















