
👁 33 views Views
बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 23 हजार रुपए का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ओल्ड राव के पास स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवार का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस ने बाइक का 23000 रुपए का चालान किया है। भविष्य में ऐसा न करने की स्टंटबाजों को हिदायत दी है।
रविवार को हापुड़ के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें बाइक सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे। एक युवक पीछे की तरफ मुंह करके बैठा हुआ था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। जान भी जा सकती थी। यातायात पुलिस से संज्ञान लिया और वाहन का चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस से 23,000 रुपए का चालान किया है।

JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























