बाइक सवार संभल कर हापुड़ में प्रवेश करें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप बाइक पर सवार हैं और जनपद हापुड़ में प्रवेश कर रहे हैं, तो आपको, स्वयं को सुरक्षित तो रखना ही होगा, साथ ही बाइक की सुरक्षा भी करनी होगी। जनपद हापुड़ में यातायात नियमों का पालन न होने पर बाइक सवार आए दिन सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं, अथवा चोरों के हाथों बाइक गवां रहे हैं। जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक चोरों के कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो पलक झपकते ही बाइक ले उड़ते हैं। बाइक चोर गिरोह की नजर हर वक्त बैंकटहालों, बैंक, व्यापारिक स्थलों के अलावा ऐसे गली-मोहल्लों पर भी रहती है, जो सुनसान हैं। घर के बाहर से भी बाइक चोरी होने की खबरें भी हैं। जनपद का शायद ही कोई गली-मोहल्ला ऐसा बचा हो, जहां बाइक चोरी होने की खबरें न मिलती हों। एक दिन में दो-दो बाइक चोरी होने की भी सूचनाएं हैं। बदमाशों की सक्रियता पुलिस की निष्क्रियता को उजागर करती है। ताज्जुब तो इस बात का है कि धड़ाधड़ बाइक चोरी हो रही हैं और कोई आवाज उठाने वाला नहीं है। जनपद की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग व संपर्क मार्गों पर होने वाले सड़क हादसों में बाइक सवार ही शिकार हो रहे हैं। वाहनों की गति पर नियंत्रण न होने तथा शराब पीकर वाहन चलाने व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना सड़क हादसों का प्रमुख कारण है। नागरिकों ने पुलिस से बाइक चोर गिरोह की धरपकड़ हेतु अभियान चलाने की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























