
👁 0 views Views
सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार के पैर की टूटी हड्डी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर दो बाइकों की टक्कर के दौरान एक युवक का पैर टूट गया जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव डूहरी का वंश किसी काम से रेलवे रोड पर गया था। वापस लौटते समय रेलवे रोड पर उसकी बाइक की अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान उसके पैर की हड्डी टूट गई। मौके से दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























