हमले में बाइक सवार घायल










हमले में बाइक सवार घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में कार सवार हमलावरों ने जाति पूछकर व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज मुकदमें में गांव जादौपुर निवासी भारत कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को बाइक से अपने घर जा रहा था। रिलायंस रोड पर पहुंचने पर बाइक रास्ते में ही खराब हो गई थी। गांव भोवापुर के श्मशान के सामने कच्ची चकरोड पर पहुंचने पर एक कार आते हुए दिखाई दी। कार से चार लोग उतरे और जाति पूछकर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। राहगीरों को आता देखकर झाड़ी में फेंक कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। राहगीरों ने धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद डॉक्टर ने निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!