
सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सहसपुर के पास नहर की पटरी पर शनिवार की रात घने कोहरे की वजह से एक बाइक पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी अवनीश की मृत्यु हो गई जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अवनीश पुत्र गंगा शरण शनिवार को किसी काम से गाजियाबाद की मोदीनगर क्षेत्र में गए थे जहां से वापस गांव लौट रहे थे। तभी संभावली क्षेत्र के गांव सहसपुरा के पास घना कोहरा होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545
























