
अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भडंगपुर गेट के पास अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से गांव नूरपुर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मामला रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास का है जब गांव नूरपुर निवासी रहमान अली पुत्र चिराग अली जैसे ही बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भडंगपुर के गेट के पास पहुंचे तो अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

























