हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना के पास जंगल से निकलकर आए एक पशु ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव बिरसिंहपुर निवासी भूपेंद्र उर्फ़ उर्फ़ शालू सोमवार की देर शाम अपनी बहन शिवानी के साथ बाइक पर सवार होकर सिंभावली के गांव दत्तियाना में दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही बाइक गांव दतियाना के पास पहुंची तो जंगलों से अचानक एक पशु निकल आया। पुलिस ने बाइक में टक्कर मार दी। शालू ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर जाकर गिर गया। इस दौरान शालू की मौत हो गई जबकि उसकी बहन शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748






























