हापुड़ में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्गति पर आंसू बहा रहे है। इन सार्वजनिक शौचालयों पर गत कई वर्ष से ताला लटका है और गंदगी का साम्राज्य स्थापित है। फर्श की टायल्स, बास बेसिक तथा यूरिन पाट टूटे पड़े है, फिर भी नगर पालिका सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के नाम पर साहुल बौथ ठेकेदार को कई लाख रुपए प्रति माह का भुगतान कर रही है। देखिए शौचालय के हालात
हापुड़ के रामलीला मैदान के सामने बस अड्डे में स्थापित सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटके होने की तस्वीर ई हापुड़ न्यूज के पाठकों के समक्ष पहले ही प्रस्तुत कर चुका है, जो अपनी बदहाली पर आज भी आंसू बहा रहा है। सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका होने से नागरिक परेशान है।
ई हापुड़ न्यूज के रिपोर्टर अशोक तोमर सार्वजनिक शौचालय की एक और दूसरी तस्वीर लेकर आए है। रामलीला मैदान से मोदीनगर रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पार करते ही सार्वजनिक शौचालय स्थापित है जिस पर गत कई वर्ष से ताला लटका है। गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। फर्श, टायल्स, आदि टूटे पड़े है। सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका होने से नागरिक परेशान है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के रिकार्ड के मुताबिक सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का दायित्व साहुल बौथ कंट्रैक्टर को दिया हुआ है और वह भी किसी टेंडर प्रक्रिया के बिना। ठेकेदार सफाई का भुगतान भी ले रहा है, जो परिषद के अफसरों की सांठगांठ के बिना सम्भव नहीं है।
नगर विकास परिषद हापुड़ ने सार्वजनिक शौचालयों का सफाई के नाम पर किए गए भुगतान की जांच की मांग की है और एक बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की है।





















