नगर पालिका की स्टेशनरी खरीद में भारी घोटाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ का कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य, स्टोर, बिजली, जलकल विभाग से घोटालों की बू आ रही है। विभिन्न विभागों में प्रयोग हेतु खरीदे गए ए/4 पेपर की खरीद में भारी घोटाला हुआ है।
परिषद ने यह पेपर बाजार रेट से 50 प्रतिशत ऊंची दर पर खरीदा है। सूत्रों के अनुसार परिषद ने प्रति रिम 335 रुपए की दर से खरीदा है, जबकि खुले बाजार में 200-235 रुपए रिम की दर पर सहज ही उपलब्ध है। परिषद ने रेट में तो ऊंचा खरीदा ही है, परंतु परचेज की वास्तविक संख्या नहीं है।
नागरिकों ने मांग की है कि ए-4 पेपर की खरीद में हुए घोटाले की जांच हो और खरीदे गए माल का भौतिक सत्यापन कराए जाए। परिषद के घोटालों की जानकारी के लिए जुड़े रहें ई-हापुड़ न्यूज से।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























