हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेल से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। पीलीभीत-मैलानी रेल खंड में भारी बारिश के कारण रेल मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में रेल मार्ग को काफ़ी क्षति पहुंची है जिसके चलते ट्रेनों का संचालन बदल गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के रोजा रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है जिसके चलते सहरसा वाया हापुड़ से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15529, जनसाधारण एक्सप्रेस और कामाख्या वाया हापुड़ से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15621 कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन बुढ़वल बाराबंकी लखनऊ कानपुर सेंट्रल से गाजियाबाद के रास्ते कराया जाएगा। आनंद विहार वाया हापुड़ से सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस और आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस का संचालन गाजियाबाद कानपुर सेंट्रल लखनऊ बाराबंकी से बुढ़वल के रास्ते कराया जाएगा। इसके लाभ बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार तक जाने वाली गाड़ी संख्या 14009-14010 चंपारण सत्याग्रह का संचालन भी इसी मार्ग पर कराया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























