
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी उपलब्धि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के पाँच सितारा होटल में ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल, हापुड़ को एल्डरॉक कंपनी द्वारा तकनीक आधारित शिक्षा के लिए शिक्षा जगत का प्रतिष्ठित एवं गौरवपूर्ण K-12 लीडर्स अवार्ड 2024, जो शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध है , प्रदान करके सम्मानित किया गया है। यह पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरव का विषय है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द ग्रैंड, वसंत कुंज में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया।
यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि तकनीक और शिक्षा के समागम को नई दिशा देने वाले स्कूल के अथक प्रयासों का प्रमाण है। यह अवार्ड ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो छात्रों को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल का मानना है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आधुनिक तकनीकी उपकरणों और डिजिटल संसाधनों को अपनाकर शिक्षा को रोचक, प्रभावी और व्यापक बनाया जा सकता है। स्कूल में उपलब्ध तकनीक सक्षम शिक्षा तकनीक छात्रों के सीखने के अनुभव को सरल और व्यावहारिक बनाता है। स्मार्ट क्लासरूम्स, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और इंटरेक्टिव शिक्षण विधियों के माध्यम से ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा में एक नई क्रांति लाई है। छात्रों को न केवल बुनियादी शिक्षा प्रदान की जा रही है, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह पुरस्कार स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समर्पित टीम की मेहनत का परिणाम है। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल की यह सोच और मेहनत हमें बताती है कि जब नयी तकनीक और शिक्षा के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है, तो छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल का यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा। स्कूल का संकल्प है कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा और तकनीकी रूप से सुदृढ़ आधार तैयार किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र आत्मनिर्भर बने और नई ऊँचाइयो को छुए ।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181























