भारत जोड़ों न्याय यात्रा को उत्तर प्रदेश में मिलेगा व्यापक जन समर्थनः अभिषेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और यह यात्रा सूबे के 20 जिलो से होकर गुजरेगी जिसमें चंदौली, वाराणसी, भदौही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस व आगरा शामिल है। यह यात्रा चंदौली से प्रवेश करके आगरा से राजस्थान में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जनपद हापुड़ में कांग्रेसजनों में खास उत्साह है और वे यात्रा में शामिल होने के लिए उतावले दिख रहे है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल बताते है कि हापुड़ जनपद के कांग्रेसजन बुलंदशहर यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की यह यात्रा लोकसभा-2024 चुनाव के लिए बल देने वाली सिद्ध होगी और उत्तर प्रदेश में यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिलेगा।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065




















