हापुड़ में भारत बंद बेअसर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस.सी./एस.टी. आरक्षण में क्रीमी लेयर व वर्गीकरण लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार, 21 अगस्त को भारत बंद के दौरान हापुड़ के व्यापारियों ने घबराहट में कुछ देर के लिए प्रतिष्ठान बंद कर रखे। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही तथा पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। बहुजन समाज पार्टी जनपद हापुड़ व भीम पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जुलूस निकाला और धरना दिया।
21 अगस्त-2024 बुधवार को भारत बंद का आह्वान आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति ने किया था। भारत बंद के आह्वान का समर्थन बहुजन समाज पार्टी व भीम आर्मी, सपा व अन्य बहुजन संगठनों ने किया था। भारत बंद के समर्थक संगठन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को वापिस लेने की मांग कर रहे थै।
बहुजन समाज पार्टी व भीम आर्मी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हापुड़ में बुधवार को डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर अलग-अलग एकत्र हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलैक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को वापिस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कलैक्ट्रेटे पहुंच कर धरना दिया और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को वापिस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को दिया।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























