सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सपा का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): एससी/एसटी के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्गीकरण पर दिए गए फैसले के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने भारत बंद का समर्थन करते हुए कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और धरना दिए। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापिस लेने की मांग कर रहे थे। हापुड़ में भारत बंद बेअसर रहा और सभी बाजार पूरी तरह खुले।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, तेजपाल प्रमुख, मौहम्मद बिलाल, मोहित नागर, संजय गर्ग, मौ हम्मद उमर दराज, मनजीत चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और एससी/एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम द्वारा दिए गए निर्णय के विरोध में कलैक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन का आह्वान प्रदेश हाईकमान ने किया था। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को दिया।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























