हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 16 से 19 अगस्त तक आयोजित झूलन यात्रा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। राधा कृष्ण को झूलाने का भक्तों को अवसर मिला जिन्होंने खुद को बेहद सौभाग्यशाली माना। आस्था का रंग भक्तों पर इस कदर चढ़ा कि उन्होंने भक्ति की धुन पर जमकर नृत्य किया। सोमवार को झूलन यात्रा का समापन हो गया है। हालांकि 22 अगस्त से 24 अगस्त तक शाम 7:30 से 9:00 तक जन्माष्टमी कथा, 25 अगस्त की शाम 6:00 से रात 9:00 तक कीर्तन मेला, 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा 27 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री प्रभुपाद व्यास पूजा की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























