भाकियू ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर में चल रहे धरने को सफल बनाने के लिए भाकियू टिकैत ग्रुप की आपातकालीन बैठक डहरा कुटी शिव मंदिर में संपन्न हुई।
बैठक में सिसौली में चल रहे धरने के लिए रूपरेखा और तैयारियों के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को संबोधित कर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से आवारा गौवंशों से किसानों को मुख्य रूप से नुक्सान बताया गया है। हापुड की गन्ना मिल द्वारा गन्ना मूल्य की कोई जानकारी न देना और संविदा कर्मी को सस्पेंड करने पर उसकी बहाली न होने पर बिजली दफ्तर का घेराव प्रथम मुद्दा रहा।भाकियू संगठन के हजारों कार्यकर्ता 10 फरवरी को सिसौली मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में भी शामिल होंगे।





























