
हापुड़ में सट्टे का बाजार गर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में क्रिकेट, दड़ा का सट्टा व जुआ का धंधा सिर चढ़ कर बोल रहा है। हापुड़ पुलिस ने एक और सटोरिए को धर दबोचा। यह सटोरिया लोगों को 80 गुना का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।
कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने सट्टा लगाने का आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, बाल पेन और 580 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि 30 अप्रैल की देर रात उपनिरीक्षक नागसेन आनन्द पुलिस टीम के साथ गश्त व चेकिंग में थे। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह के पीछे स्थित गेट की सीढ़ियों पर एक युवक सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस पर आनन फानन में मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मजीदपुरा निवासी खालिद है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, एक बाल पेन और 580 नकद बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















