
बैंकटहाल से लाखों का सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव कोटा हरुनाथपुर में निर्मामाधीन एक बैकटहाल से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिए जाने की खबर मिली है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित ग्राम हरनाथपुर कोटा में निर्माणाधीन मैरिज होम से चोर जेनरेटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी भानु प्रताप ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर कोटा में उनके मैरिज होम का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर एक कमरे में सीमेंट, जेनरेटर, केबल व अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि 19 और 20 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखा जेनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर उसके अंदर का सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि चोर इसके अलावा करीब 300 मीटर केबल, दो बंडल तार और एक स्टील का इंचीटेप भी चोरी कर ले गए। सुबह को जब वह मैरिज होम पर पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी हो सकी। जिस पर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























