मान्यता: “भूतों ने किया मंदिर का निर्माण”, चक्की चलने पर अधूरा रह गया शिखर का निर्माण










मान्यता: “भूतों ने किया मंदिर का निर्माण”, चक्की चलने पर अधूरा रह गया शिखर का निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भूतों वाले मंदिर में भगवान भोले के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और भगवान भोले का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस एपिसोड के प्रायोजक हैं लक्ष्मण मैदा वाले

जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर को क्षेत्रवासी लाल मंदिर के नाम से भी पुकारते हैं। पुरानी मान्यता है कि इस मंदिर को एक ही रात में भूतों ने बनाया था। सुबह जब जाग हुई तो किसी ग्रामीण ने चक्की चला दी जिसके कारण मंदिर की शिखर का निर्माण पूरा न हो सके और भूत मंदिर को अधूरा छोड़ गए। इसके बाद अधूरी चोटी को राजा नैन सिंह ने पूरा करवाया। भूतों द्वारा निर्मित इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके निर्माण में किसी तरह की मिट्टी, सीमेंट, रेत या चूने का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके निर्माण में बहुत ही उत्कृष्ट कारीगरी का प्रदर्शन किया गया है। यह ईंटें एक के ऊपर एक रखी गई है जिसमें किसी भी तरह की सीमेंट या रेत का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में तेज धूप और बरसात के पानी का भी मंदिर के भवन पर कोई असर नहीं होता है। लोगों का कहना है कि मनुष्य के लिए ऐसा निर्माण करना नामुमकिन है। शिवरात्रि पर तो आस्था का सैलाब उमड़ जाता है और भगवान भोले के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि भगवान यहां साक्षात वास करते हैं। मंदिर में जाते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़









  • Related Posts

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन
    error: Content is protected !!