हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हापुड़ के उद्यमियों ने क्षेत्रीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. धीरखेड़ा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मंडल ने ज्ञापन सौंपकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है और जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है.
उद्यमियों की प्रमुख समस्या है कि धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के कुछ विभागों की सीमा मेरठ में लगती है जिसकी वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी होती है. उद्यमियों की दूसरी समस्या है विस्तारीकरण की… जो पिछले 40 वर्षों से अटकी हुई है. सड़क की खस्ताहाल स्थिति, जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होना आदि समस्याओं को लेकर उद्यमियों ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा और धीरखेड़ा की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त को हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की दस्तोई रोड पर आ रहे हैं. ऐसे में योगी आदित्यनाथ कई विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बैठक भी कर सकते हैं. उद्यमियों ने अपनी समस्या को सीएम तक पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन सांसद व जिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि को सौंपा.






















