राजस्व विभाग के कार्मिकों के तबादले पर रोक










राजस्व विभाग के कार्मिकों के तबादले पर रोक

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपचुनाव वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के जिन 394 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, वहां के जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है।

अगले वर्ष छह जनवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन तक जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निवचिन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति में चुनाव आयोग की अनुमति से ही स्थानांतरित किया जा सकेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक एक जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर कुल 394 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य से जुड़े जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले वर्ष छह जनवरी तक स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थिति में निर्वाचन आयोग की अनुमति से ही तबादला किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के दावे और आपत्तियों 28 नवंबर तक ली जाएंगी। नौ, 10, 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान तिथियों में बीएलओ मतदान बूथ पर आवश्यक फार्मों सहित उपस्थित रहकर नागरिकों की सहायता करें

Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!