बलवीर हत्याकांड: 25 लाख रूपए हड़पने के लिए उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार व दो फरार












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर तथा जनपद की स्वाट टीम ने टेकेदार बलबीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल एक सफेद गमछा, एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने योजनबद्ध तरीके से 25 लाख रुपए हड़पने के उद्देश्य से बलवीर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रोहतास पुत्र हरि सिंह निवासी गांव पारपा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ तथा साजिद पुत्र साकिर निवासी गांव मिट्ठेपुर थाना गुलावठी जनपद हापुड़ है।

हापुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को पुलिस ने बताया रोहतास ने ठेकेदार बलवीर से 25 लाख रुपए उधार लिए थे। बलबीर बार-बार रुपयों का तगादा कर रहा था। इसलिए रोहताश ने अपने सगे भाई सोनू और अन्य साथियों के साथ मिलकर बलवीर की हत्या की साजिश रची और बालवीर का अपहरण कर उसी के गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात बलवीर के शव को थाना धौलाना क्षेत्र में बम्बे के पास फेंक दिया।

ज्ञात हो कि 19 जनवरी को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 52 वर्षीय बलवीर पुत्र मदनपाल सिंह अपने घर से प्लैटिना मोटरसाइकिल से गुलावठी जाने की बात कह कर निकला था जो कि संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 23 जनवरी को बलवीर का शव धौलाना क्षेत्र में बम्बे के पास से बरामद हुआ। जांच में रोहताश, सोनू, सतीश, साजिद के नाम प्रकाश में आए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

गिरफ्तार किया गया साजिद, रोहताश की दुकान पर काम करता है। रोहताश ने साजिद को ई-रिक्शा खरीद कर दी थी जिसका कोई पैसा रोहताश ने नहीं लिया था। इसी एहसान को चुकाने के लिए साजिद ने बलवीर की हत्या करने में रोहताश का साथ दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के दो साथी फिललाल फरार हैं।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!