
सोशल मीडिया पर फोटो लगाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा की अनुमति के बिना उसकी फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर लगा दी और उसे परेशान किया। साथ ही ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी।
गाजियाबाद के एक कॉलेज में एमसीए फाइनल वर्ष की छात्रा ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेंद्र चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि आरोपी ने उसकी फोटो का दुरुपयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने अपने स्वजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























