
बहादुरगढ़: नाले में डूबने से रझैटी के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। रझैटी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आलमदार का शव रविवार शाम जमालपुर गांव के पास स्थित फूलडहरा नाले में बहता हुआ मिला।
जानकारी के मुताबिक, आलमदार पेशे से मजदूरी करते थे। रविवार शाम करीब 4 बजे वे अपने घर से निकले थे। शाम लगभग 6 बजे जमालपुर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें नाले में डूबते देखा और शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आलमदार को नाले से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
मृतक आलमदार अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं, जिसके बाद से स्वजनों में मातम पसरा हुआ है। मामले पर बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























