बागेश्वर बाबा के मुख्य अंग सेवक रोहित आचार्य जी महाराज का आज हापुड़ आगमन
हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में बुधवार आज दोपहर करीब 1:30 बजे श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के कृपा पात्र व उनके मुख्य अंग सेवक श्री रोहित आचार्य जी महाराज का आगमन है। हापुड़ के बालाजी मंदिर पर पहुंचने पर वह श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, राम दरबार के दर्शन करेंगे।
अच्छेजा पुल पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बताया कि यह सौभाग्य का दिन है कि बुधवार आज बागेश्वर बालाजी महाराज के कृपा पात्र व उनके मुख्य अंग सेवक श्री रोहित आचार्य जी महाराज हापुड़ के श्री बालाजी मंदिर में पधार रहे हैं जो सर्वप्रथम बाबा के दर्शन करने के पश्चात मंदिर में नवंबर में होने वाली कथा का भी जायजा लेंगे। कथा स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। रोहित आचार्य जी महाराज वृंदावन में है जो कि दोपहर करीब 1:30 बजे तक हापुड़ पहुंचेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























