
👁 17 views Views
पिकअप का लॉक तोड़कर 80 हजार रुपए से भरा बैग चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप का लॉक तोड़कर नोटों से भरा थैला चुरा लिया और फरार हो गए जिससे लोगों में नाराजगी है।
एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पशु को बेचकर गजरौला नर्सरी जा रहे थे। उनके पास नोटों से भरा थैला था। पिकअप को चालक सतवीर चला रहा था। वह कुछ देर के लिए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर चाय पीने के लिए रुके। इसी बीच उनके वाहन का लॉक तोड़कर बाइक सवार बदमाशों ने ₹80,000 से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854
























