
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (Ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम, पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने से छह पशु झुलस गए। पशुपालन विभाग की टीम झुलसे पशुओं का उपचार कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आपको बता दें कि गांव अटूटा निवासी रणकेश पुत्र ध्यान सिंह के मकान में शुक्रवार की तड़के 3:00 बजे अचानक आग लग गई। पीड़ित के बड़े भाई ने बताया कि आग से काफी नुकसान हो गया। घर में रखा ईंधन, चारा, उपले, सामान, मकान की छत व दीवार और पशु जलकर झुलस गए। कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया गया। सूचना पर दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पशु पालन विभाग की टीम को भी मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि तीन गाय, दो बछिया, एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गए जिनका उपचार जारी है। वहीं परिजनों का काफी ज्यादा नुकसान हो गया जिन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























