नए साल के पहले ही दिन हुई मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी घायल










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): नववर्ष के पहले दिन थाना हाफिजपुर पुलिस और एक बाइक सवार बदमाश के बीच हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में वाइक सवार बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, 03 जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल स्पेलण्ड़र बरामद की है।पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि गुरुवार की देर शाम थाना हाफिजपुर पुलिस रामपुर कट के पास चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगा,पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो बाइक सवार घायल हो गया।

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम नाईपुरा थाना गजरौला जनपद अमरोहा बताया है। गिरफ्तार बदमाश जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ में एक गैंगस्टर एक्ट में फरार व वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद हापुड़ व अमरोहा में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!