
बाबूगढ़: सिमरौली में युवक की लाश मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरौली में स्थित श्मशान घाट के पास नाले में शनिवार को एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मेद्र उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी ग्राम सिमरौली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की लाश शनिवार की सुबह नाले में देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला और उस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। परिवार में कोहराम मचा है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























