
डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंचे टमाटर से लदे पिकअप ने बुलेट बाइक को मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को टमाटर से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से आ रही बुलेट बाइक से पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे में बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि एक पिकअप वाहन टमाटर लेकर मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर पहुंच गया। वहीं दूसरी लाइन में जा रहे बुलेट सवार विकास निवासी करावल नगर दिल्ली पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे देवनदिनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप को हटाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























